रूपनारायणपुर में तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मनाया गया पार्टी का 27वां स्थापना दिवस:
1 min read

रूपनारायणपुर :रूपनारायणपुर स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराकर और केक काटकर तृणमूल कांग्रेस का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया इस दिन प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष भोला सिंह समेत कई लोगों ने पार्टी का झंडा फहराया. इसके अलावा इस दिन प्रखंड कार्यालय से 110 गरीब और असहाय लोगों को कंबल दिया गया. और असहाय छात्रों को किताबें दी गईं.
इसके अलावा कालीपाथर मिशीनरीज ऑफ चैरिटी में जाकर लगभग 250 कुष्ठ रोगियों के बीच कपड़े और फल मिठाई का वितरण किया गया।इसके अलावा प्रखंड के सभी पार्टी कार्यालयों में भी आज का दिन मनाया गया । सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष भोला सिंह ने बताया कि ब्लॉक के सभी पार्टी कार्यालयों में बाराबनी विधायक व मेयर बिधान उपाध्याय और युवा नेता मुकुल उपाध्याय के निर्देशानुसार आज का दिन मनाया जा रहा है. हर साल की तरह इस साल भी झंडा फहराकर यह दिन मनाया जा रहा है. पार्टी का झंडा फहराकर, केक काटकर मुंह मीठा किया गया। इसके अलावा आज असहाय लोगों को कम्बल दिये गये तथा कुछ छात्र-छात्राओं को नोटबुक दिये गये।












