shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

तृणमूल कांग्रेस की तरफ से मनाया गया 27 वां स्थापना दिवस ममता बनर्जी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की ली गई शपथ:

1 min read

आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर आज आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तथा पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती बोरो चेयरमैन अनिमेष दास एमएमआईसी गुरदास चटर्जी उप मेयर अभिजीत घटक सहित तमाम पार्षदगण उपस्थित थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थकगण उपस्थित थे । यहां सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से टीएमसी का ध्वजारोहण किया इस मौके पर यहां शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए गए तथा केक काटा गया इसके साथ ही यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए कार्यक्रम के दौरान सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से जागो बांग्ला के एक स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया । कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि वाम फ्रंट के 34 वर्षों के शासन को ममता बनर्जी के नेतृत्व में उखाड़ फेंका गया था आज जब कि पूरे देश में लोग त्राही त्राही कर रहे हैं ऐसे में एक बार फिर से ममता बनर्जी उनके कंधों पर देश को बचाने की जिम्मेदारी आ पड़ी है और वह जरूर अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी क्योंकि पूरे देश में ममता बनर्जी ही एकमात्र ऐसी नेत्री हैं जो इस जिम्मेदारी को निभा सकती हैं । उन्होंने कहा कि काजी नज़रुल इस्लाम ने कहा था कि जब देश पर संकट आता है तब जो कमान संभालते हैं वह यह नहीं देखते कि संकट हिंदू पर आया है या मुसलमान पर वह यह देखते हैं कि संकट इंसान पर आया है आज एक बार फिर देश पर संकट आया है और ऐसे में ममता बनर्जी ही वह नेता है जो देश की कमान संभाल सकती हैं क्योंकि वह भी यह नहीं देखती कि कौन हिंदू है या कौन मुसलमान वह सब को इंसान समझती हैं और सबके उद्धार के लिए प्रयास करती हैं उन्होंने कहा कि जैसे लोकसभा उपचुनाव में आसनसोल की जनता ने टीएमसी प्रत्याशी को 3 लाख से ज्यादा वोटो से जिताया था आने वाले लोकसभा चुनाव में और भी बड़े अंतर से टीएमसी प्रत्याशी को जीत दिलवाने के लिए अभी से पुरजोर कोशिश करनी होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page