आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बिजली के खंभे को पंहुचे नुकसान के कारण ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिए बाधित:
1 min readआसनसोल :आसनसोल रेलवे स्टेशन के कोचिंग परिसर का पास बिजली के एक खंभे क्षतिग्रस्त होने की वजह से ट्रेनों के आवागमन पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा। इस घटना के चलते करीब डेढ़ घंटे तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ । घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल रेलवे स्टेशन के तकनीकी विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ। घटना के चलते बीकानेर हावड़ा ट्रेन आसनसोल स्टेशन पर खड़ी रही। जयपुर से आ रहे इस ट्रेन के एक यात्री ने बताया कि ट्रेन वैसे भी लेट चल रही थी। आज सुबह जब ट्रेन आसनसोल से खुली तो अचानक एक बहुत तेज आवाज आई । पहले तो लगा की कोई हादसा हुआ है फिर देखा तो समझ आया कि खंभे को नुकसान पहुंचा है जिस वजह से ट्रेन रुक गई।












