सिटी मांटेसरी स्कूल की तरफ से हुआ वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रवींद्र भवन में आज सिटी मांटेसरी स्कूल की तरफ वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य नाटक गायन आदि में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर सैय्यद मोहम्मद अजहर ने बताया कि आज सिटी मांटेसरी स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बताया कि इस साल इस कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि स्कूल को बारहवीं तक का सीधा एफिलिएशन मिल गया है। आसनसोल का यह पहल स्कूल है जिसे सीधे क्लास 12 का सीधा एफिलिएशन मिला है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन के साथ साथ सामाजिक संदेश देने की भी कोशिश की गई। आजकल बच्चे फास्ट फूड की तरफ ज्यादा दिलचस्पी दिखाते है। इन कार्यक्रमों के जरिए फास्ट फूड से होने वाले नुकसान को लेकर भी जागरुक किया गया। साथ ही स्कूल में कुछ दिव्यांग बच्चे भी हैं उन्होंने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।












