रूपनारायणपुर एवं देंदुया में दुआरे सरकार शिविरों का आयोजन:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर और देंदुआ पंचायत में सोमवार को दुआरे सरकार का शिविर लगाया गया। जहां राज्य सरकार द्वारा बनाई गई सभी योजनाओं का शिविर लगाया गया। इसके अलावा बिजली विभाग और बैंक खातों के लिए भी विशेष तौर पर शिविर लगाए गए । इसके अलावा, बाराबनी विधायक और मेयर बिधान उपाध्याय के निर्देश पर सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष भोला सिंह और श्रमिक नेता मनोज तिवारी ने शिविर का दौरा किया,तथा यह सुनिश्चित किया कि क्षेत्र के लोगों को उचित सेवाएं मिल रही हैं या नहीं । इस दिन भोला सिंह ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक एक न एक योजना बनायी है, जिसका लाभ लोगों को आसानी से मिल सके, इसके लिए लगातार दुआरे सरकार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । साथ ही शिविर में प्रधान उप प्रधान के अलावा सभी सदस्य मौजूद हैं, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो












