22 तथा 23 दिसंबर को आसनसोल के रेल पार में होगा ऑल इंडिया मुशायरा और कव्वाली का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :रेल पार के बाबू तालाब इलाके में 22 तथा 23 दिसंबर को मुशायरा और कव्वाली का आयोजन किया जाएगा इसे लेकर आज डिप्टी मेयर वसीम उल हक तथा एमएमआईसी मानस दास के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम की एक टीम ने बाबु तलाव मैदान का दौरा किया और यहां पर साफ सफाई का जायजा इस बारे में वसीम उल हक ने कहा कि पूर्व पार्षद दिवंगत कुर्बान अली के जमाने से यहां पर मुशायरा और कव्वाली का आयोजन किया जाता रहा है लॉकडाउन के समय इसका आयोजन नहीं हो सका था लेकिन एक बार फिर से इसका आयोजन किया जाएगा इसे लेकर आज आसनसोल नगर निगम की एक उच्च स्तरीय टीम ने इस मैदान का दौरा किया और यहां पर साफ सफाई तथा इस विशाल आयोजन की तैयारी का जायजा लिया उन्होंने बताया कि इस मुशायरा और कव्वाली का आयोजन आसनसोल उत्सव तथा उर्दू फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा वसीम उल हक ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे












