समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के द्वारा किया गया 24 घंटे के अखंड संकीर्तन का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी और व्यवसायी कृष्ण प्रसाद के सौजन्य से गुरुवार से 24 घंटे के श्री श्री हरि नाम अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया है आसनसोल दोमोहानी रेलवे कॉलोनी के प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार सुबह 11 बजे से इस धार्मिक अनुष्ठान का आरंभ हुआ कल यानी शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे इसके पूर्णाहुति होगी और इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा शुक्रवार को शाम 6:00 बजे से इस्कॉन के महाराजों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है यह पहला अवसर नहीं है जब कृष्ण प्रसाद द्वारा इस तरह का कोई धार्मिक अनुष्ठान किया गया हो उनके द्वारा आयोजित छठ पूजा पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में विख्यात है वह समय-समय पर इस तरह के धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों को करते रहते हैं उनका कहना है कि लोगों की सेवा तथा इन धार्मिक अनुष्ठानों को करने से उनके मन को एक संतुष्टि मिलती है और यह संस्कार उन्हें अपने पूर्वजों से प्राप्त हुए हैं












