रेल पार एजुकेशनल सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों को दी गई डिक्शनरी:
1 min read
आसनसोल :रेल पार एजुकेशनल सोसायटी द्वारा कल रेल पार इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि कल रेल पार एजुकेशनल सोसाइटी की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर तकरीबन 300 विद्यार्थियों को डिक्शनरी प्रदान की गई जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छा कार्यक्रम था इसके जरिए बच्चों में तालीम हासिल करने को लेकर उत्साह बढ़ेगा इसके साथ ही जितेंद्र तिवारी ने कहा कि उन्होंने इन बच्चों से वादा किया है कि शिक्षा ग्रहण करने की दिशा में किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत होगी तो वह सदैव उनके साथ हैं उन्होंने कहा कि अगर किसी समाज या राष्ट्र का बेहतर ढंग से निर्माण करना है तो नई पीढ़ी की शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर देने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि रेल पार के बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की कोई अड़चन न आए इसके लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे












