हटन रोड को जाम मुक्त करने को लेकर आज आसनसोल नगर निगम की एक उच्च स्तरीय टीम ने किया इलाके का दौरा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक के नेतृत्व में आज आसनसोल नगर निगम के एक उच्च स्तरीय टीम ने शहर के हटन रोड इलाके का दौरा किया यहां पर जो अस्थाई दुकानें हैं उन दुकानदारों को यह हिदायत दी गई की वह अपनी दुकानों को इस तरह से लगाकर व्यवसाय करें ताकि पैदल चलने वाले लोगों को तथा वाहनों को कोई असुविधा न हो । अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि हाटन रोड में जाम की वजह से अक्सर लोगों की शिकायतें आ रही थी पहले नगर निगम द्वारा यह फैसला लिया गया था कि हटन रोड के दोनों किनारो को पूरी तरह से खाली करवा दिया जाएगा लेकिन यहां पर कई अस्थाई दुकानें हैं जहां पर लोग अपनी दुकानें चला कर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं उन लोगों को कोई परेशानी ना हो इस बात का ख्याल रखते हुए मेयर विधान उपाध्याय के निर्देश पर आज वह और डिप्टी मेयर अभिजीत घटक यहां पर जायजा लेने आए हैं और इन दुकानदारों से अनुरोध किया गया है कि वह अपनी दुकानों को कुछ इस तरह से लगाए ताकि लोगों को आने-जाने में या वाहनों को चलने में कोई समस्या ना हो इसके साथ ही उन्होंने टोटो तथा ऑटो चालकों से भी अनुरोध किया कि वह इस व्यस्त सड़क पर अपने वाहनों का परिचालन कुछ इस तरह से करें कि लोगों को समस्या ना हो और जाम ना लगे। उन्होंने टोटो तथा ऑटो चालकों से अनुरोध किया कि वह आसनसोल नगर निगम को कड़ा कदम उठाने पर मजबूर ना करें उन्होंने कहा कि अगर हर एक व्यक्ति अपनी तरफ से थोड़ी कोशिश करेगा तो इस रास्ते को जरूर जाम मुक्त किया जा सकता है । वहीं
इस बारे में अभिजीत घटक ने कहा कि आज नगर निगम की एक टीम ने इस इलाके का दौरा किया और यहां के अस्थाई दुकान चलाने वाले दुकानदारों को हिदायत दी कि वह अपनी दुकानों को कुछ इस तरह से लगाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और ट्रैफिक जाम ना हो उन्होंने कहा कि टोटो के परिचालन की तरफ भी नजर रखी जा रही है और हर वह काम किया जाएगा जिससे नगर निगम के लोगों को सहूलियत हो












