बाराबनी थाने के चिनचूरिया में एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी:
1 min read
बाराबनी :बाराबनी थाना अंतर्गत चिंचुरिया इलाके के एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत व्यक्ति उस क्षेत्र का रहने वाला नही है। संभवत उसे या तो कहीं और मार कर यहां फेंक दिया गया होगा या यहीं पर उसकी हत्या की गई होगी। लोगों का कहना था कि आज सुबह जब इलाके के लोग इधर से गुजर रहे थे तो उनकी नजर इस लाश पर पड़ी। पुलिस को घटना की खबर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।












