shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

खोला गया हमारा संकल्प का 28वां शिक्षण केंद्र:

1 min read

बर्नपुर :सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से पीछले कुछ समय से गरीब ज़रूरतमंद तबके के बच्चों की शिक्षा में काम किया जा रहा है। बर्नपुर से शुरू हुआ शिक्षा का यह कारवां आज प्रदेश की सरहद पार कर अन्य प्रदेशों तक जा पहुंचा है। अब तक संस्था की तरफ से 27 शिक्षण केंद्र खोले गए हैं जहां जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को न सिर्फ निशुल्क शिक्षा दी जाती है बल्कि उनके सर्वांगीण विकास की कोशिश भी की जाती है। इसी कड़ी में आज दामोदर इलाके के जोड़ पाड़ा में हमारा संकल्प की तरफ से 28वा स्टडी सेंटर खोला गया। इस मौके पर यहां हमारा संकल्प के संस्थापक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह विशिष्ट उद्योगपति तथा समाजसेवी पवन गुटगुटिया संस्था की महिला समिती की अध्यक्ष मुनमुन राय ज्वाइंट सेक्रेटरी अजय वर्मा सीता प्रसाद मनोज प्रसाद विक्रम पासवान आदि उपस्थित थे। इस मौके पर अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह हमारा संकल्प संस्था के लिए गर्व की बात है कि आज उनके 28वें शिक्षण केंद्र की शुरुआत हो रही है उन्होंने कहा कि यह सब कुछ संभव हुआ क्योंकि हमारा संकल्प से जुड़ा हर व्यक्ति इस संस्था के उद्देश्यों के प्रति समर्पित है और इसी उद्देश्य को सामने रखते हुए हम सब काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प ने जो आज 28वां शिक्षण केंद्र खोला है इसके बाद भी विभिन्न स्थानों पर इस तरह के शिक्षण केंद्र खोलने की योजना है आने वाले समय में चुरुलिया जमुरिया के मंडलपुर बाराबनी पुरुलिया के रघुनाथपुर पुरुलिया के ही डंडाहित सुनूडी एकतीरा बड़थल आदि इलाकों में भी इस तरह के शिक्षण केंद्र खोले जाएंगे उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प सिर्फ एक संस्था नहीं यह एक प्रयास है कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को भी एक ऐसा जीवन मिले जहां पर उनको समाज के मूल स्रोत में रहने वाले बच्चों के जैसे समान अधिकार प्राप्त हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page