shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद की तरफ से किया गया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में स्थित ईदगाह स्कूल प्रांगण में अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इससे कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान जिले में दुर्गापुर से लेकर बराकर तक विस्तृत क्षेत्र में माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक परीक्षा में उर्दू में उत्कृष्ट नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक अलहाज अब्दुल जलील अधिवक्ता मोहम्मद समीउद्दीन सहित शहर के तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे इसके अलावा अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद की तरफ से सचिव मास्टर मोहम्मद सुलेमान ज्वाइंट सेक्रेटरी मोहम्मद सज्जाद हुसैन अमानुल्लाह खान शकील अहमद मास्टर मोहम्मद मुकीम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता मोहम्मद समीउद्दीन को मुजाहिद ए उर्दू कासिम अलिग के पुरस्कार से
विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विशिष्ट अतिथियों की बैजपोशी की गई। कार्यक्रम के दौरान दुर्गापुर से लेकर बराकर तक के क्षेत्र में करीब 100 से ज्यादा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां माध्यमिक में उर्दू में 80 प्रतिशत तथा उच्च माध्यमिक में 85 फीसदी या उससे अधिक नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने इन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि उर्दू के विकास और प्रसार के लिए नई पीढ़ी को इस भाषा से प्यार करना होगा और इसके लिए उन्होंने इन बच्चों के अभिभावकों को भी अपने बच्चों को उर्दू में पढ़ने लिखने के लिए उत्साहित करने का आवाहन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page