shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा किया गया रैंप शो प्रतियोगिता का आयोजन:

1 min read

कुल्टी :कुल्टी थानामोड मैदान में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित चार दिवसीय पांचवा कुल्टी महोत्सव के अवसर पर कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को मेकअप के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए परंपरागत रैंप शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे पश्चिम बंगाल एवम झारखंड राज्य की विभिन्न जिलों से मेकअप आर्टिस्टो ने हिस्सा लिया ।
साथ ही मेकअप आर्टिस्ट को मेकअप एक्सीलेंस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया ।
कुल्टी में पहली बार मेकअप आर्टिस्ट के लिए आयोजित परंपरागत रैंप शो के दौरान पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान एवम पुरुलिया जिला सहित झारखंड के धनबाद जिला से कुल 22 मेकअप आर्टिस्ट एवम मॉडल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । जिनमें प्रथम स्थान पश्चिम बर्दवान जिला की मेकअप आर्टिस्ट अंकिता पासवान एवम मॉडल श्रृष्टि पोद्दार , द्वितीय स्थान मेकअप आर्टिस्ट रिया मंडल एवं माडल अंजली दास जबकि तृतीय स्थान झारखंड धनबाद की मेकअप आर्टिस्ट सपना कुमारी चौधरी एवं माडल प्रियंका मंडल ने प्राप्त किया । इस अवसर पर प्रतिभागी मेकअप आर्टिस्ट के रूप में मीना भुइया, चुमकी परमाणिक, पुनिता श्रीवास्तव, रिया मंडल, तृष्णा अग्रवाल, सपना कुमारी चौधरी, किरण कुमारी सिंह, मीनू देवी, अंकिता पासवान , सुप्रिया सरकार, एवम प्रीति प्रमाणिक एवम माडल प्रतिभागियों में स्वीटी लोहार, मौसूमी दास, बोनी चटर्जी, अंजली दास, प्रीति वर्मा, प्रियंका मंडल, अंशिका चक्रवर्ती, परमीत कौर, श्रृष्टि पोद्दार, सोमा पाल एवम सोमा प्रमाणिक प्रतियोगिता में विशेष रूप से हिस्सा लिया ।
विजेता मेकअप आर्टिस एवम माडल को अतिथिओ एवम कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा मेकअप आर्टिस्ट एवम माडल एक्सीलेंस अवार्ड 2023 के तहत ताज , ट्राफी , प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया ।
रैंप शो का संचालन रवि शंकर चौबे ने किया जबकि कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों में रीजनल कालेज ऑफ मैनेजमेंट बेंग्लोर के डीन प्रोफेसर कमल भौमिक एवम हेड ऑफ फाइनेंस प्रोफेसर सौरिस बंदोपाध्याय , कुल्टी मदद फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह, महासचिव रवि शंकर चौबे, कोषाध्यक्ष बिस्वजीत मंगराज , कार्यकारणी सदस्य किरण प्रसाद एवम पंकज प्रसाद , शो कोऑर्डिनेटर रिंकू चौबे एवम सुरजीत कौर विशेष रूप से मौजूद थी ।
प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली के रूप में मिताली सेनगुप्ता, किरण प्रसाद एवम सुरजीत कौर थी ।
इस अवसर पर कुल्टी महोत्सव द्वारा कुल्टी मदद फाउंडेशन मदद के सामाजिक योगदान महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशिष्ट योगदान के लिए कुल्टी महोत्सव की संस्थापक अरुणिमा राय द्वारा कुल्टी मदद फाउंडेशन को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page