विश्व दिव्यांग दिवस पर कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगों को दी गई व्हीलचेयर और जरूरत के अन्य उपकरण:
1 min read

कुल्टी :कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा कुल्टी टीबी हॉस्पिटल रोड के समीप संचालित कन्या गुरुकुल में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार की शाम जरूरतमंद दिव्यांग लोगो को सहारे के लिए जरूरत की सामग्री देकर सम्मानित किया गया ।
कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा आयोजित दिव्यांग सेवा सम्मान के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डा राजेंद्र प्रसाद एवम खुदीराम बोस की जयंती का पालन करते हुए दोनो महापुरुष को संस्था के सदस्य द्वारा माल्यार्पण कर किया गया ।
उसके बाद जरूरतमंद महिला एवम पुरुषो को जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर एवम दिव्यांग लोगो के सहारे के लिए उपकरण दिया गया ।
साथ ही सभी दिव्यांग को सम्मान के तहत गर्म साल एवम मिठाई प्रदान किया गया ।
साथ ही कन्या गुरुकुल की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
इस अवसर पर कुल्टी मदद फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह, महासचिव रवि शंकर चौबे, कोषाध्यक्ष बिस्वजीत मंगराज , महिला प्रशिक्षण केंद्र एवम कन्या गुरुकुल की शिक्षिका एवम प्रशिक्षिका रिंकू चौबे एवम सुरजीत कौर विशेष रूप से उपस्थित थी ।












