वामपंथी संगठन डीवाईएफआई ने रानीगंज में निकाली इंसाफ यात्रा:
1 min read
रानीगंज :वामपंथी नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में वामपंथी युवा संगठन डीवाईएफआई द्वारा कुच बिहार से एक इंसाफ यात्रा निकाली गई है । इसी क्रम में आज रानीगंज रेलवे स्टेशन परिसर से मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में इंसाफ यात्रा निकली । पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ इस यात्रा की शुरुआत हुई । इसके बाद स्वामी विवेकानंद तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इसके उपरांत यह इंसाफ यात्रा रानीगंज के सियार सोल मोड की तरफ रवाना हुई जहां एक पथ सभा की गई । इसके उपरांत शहीद भगत सिंह तथा कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत यह इंसाफ यात्रा जमुरिया की तरफ रवाना हुई । यहां युवा डी वाईएफआई नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी के अलावा आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी जमुरिया की पूर्व विधायक जहांआरा खान रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता हेमंत प्रभाकर सुप्रीयो राय सहित एसएफआई तथा डीवाईएफआई के तमाम कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे आपको बता दें कि 7 जनवरी को ब्रिगेड में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा इंसाफ यात्रा के दौरान वामपंथी नेता लोगों को केंद्र तथा राज्य सरकार के गलत नीतियों के बारे में बता रहे हैं और लोगों को 7 जनवरी की ब्रिगेड सभा को लेकर जागरूक कर रहे हैं ।












