फ़िरोज़ खान एफके ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक आधिकारिक पत्र भेजा और उन्हें धन्यवाद दिया:
1 min read
आसनसोल :अन्तर्राष्ट्रीय व्यवसायी और इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को श्रीमती ममता बनर्जी को आधिकारिक पत्र भेज कर शुक्रिया अदा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल के विकास के लिए बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का 7वां संस्करण भी बहुत ही कामयाब रहा और भारी निवेश के साथ-साथ खत्म हुआ जहां पर भारत और दुनिया भर से उद्योगपति, डेलीगेट और कॉर्पोरेट लीडर आएं और बंगाल में अपने बिजनेस को बढ़ाने की इच्छा जाहिर करते हुए भारी निवेश करने की घोषणा की । फ़िरोज़ खान एफके ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट की सफलता और उनकी पहल की सराहना करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। ममता बनर्जी की मेहनत और कुशल नेतृत्व से इस शिखर सम्मेलन में भारी निवेश और व्यापार का ऐलान हुआ जिसमें बंगाल की तरक्की होगी, व्यापार, उद्योग, बढ़ेगा जिससे बंगाल में रोजगार का मौका मिलेगा।
इंडोयूजी इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आयोजन में प्रदर्शित नेतृत्व की सराहना करती है, जिसने वैश्विक नेताओं, उद्यमियों, शिक्षाविदों और थिंक टैंक के बीच साझेदारी, गठबंधन और ज्ञान साझा करने को बढ़ावा दिया है। यह प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन पश्चिम बंगाल में आर्थिक सहयोग और औद्योगिक विकास के लिए एक प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करता है।
इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (आईसीएससी) राज्य को एक समृद्ध राज्य में बदलने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के प्रयासों का बिना शर्त समर्थन और सहायता करता है। आईसीएससी निवेश आकर्षित करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और राज्य के समग्र विकास में योगदान देने का वादा करता है।
साथ ही साथ फिरोज खान एफके ने अपने पत्र में लिखा है कि बंगाल की तरक्की और युवाओं के रोजगार को बढ़ाने में ममता बनर्जी की हर कोशिश और पहल में बिना कोई स्वार्थ के हर तरह के समर्थन के लिए तैयार है और इस पर सालो भर काम भी करेंगे और दुनिया भर में निवेशक लेन के लिए इंडो यूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल के तरफ से हर तरफ पहल लेंगे जिससे बंगाल में निवेश हो।












