shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

गुरु नानक देव जी की जयंती पर आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा लगाया गया सेवा कैंप:

1 min read

आसनसोल :गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर कल पूरे देश के साथ साथ आसनसोल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आसनसोल के इस्माईल इलाके में स्थित गुरु नानक स्कूल से एक विशाल शोभायात्रा भी निकली थी जो को आसनसोल के मुर्गासोल स्थित गुरु नानक नगर तक गई। आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से शहर के आश्रम मोड़ इलाके में एक शिविर लगाया गया था । यहां शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए फूड पैकेट तथा पानी का इंतजाम किया गया था वहीं बच्चों के लिए चॉकलेट भी थे । तकरीबन 1200 फूड पैकेट प्रदान किए गए। इस मौके पर आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सचिव विनोद गुप्ता सचिन राय उज्ज्वल राय सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर विनोद गुप्ता ने कहा कि आसनसोल भाई चारे का शहर है। यहां विभिन्न धर्मों के लोग सदियों से मिलजुल कर रहते हैं। इसे मिनी इंडिया भी कहा जा सकता है। यहां सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के त्योहारों में सम्मिलित होते हैं तथा खुशी खुशी हर त्योहार को मनाते है। गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से यह पहल की गई है । उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी सिर्फ सिखों के ही नही बल्कि पूरी मानव जाति के गुरु थे। उनके बताए रास्ते पर चलने से पूरे मानव समाज का कल्याण होगा। इसी को मद्देनजर रखते हुए आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से यह छोटी सी कोशिश की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page