पुर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने एक्स हैंडल पर किया वीडीयो संदेश पोस्ट, कोलकाता में अमित शाह की सभा को सफल बनाने की की अपील:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी किया इस संदेश के जरिए उन्होंने पूरे आसनसोल लोकसभा केंद्र के निवासियों से अपील की की 29 तारीख को कोलकाता में गृहमंत्री तथा भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह की जनसभा में सम्मिलित हों जितेंद्र तिवारी ने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न इलाकों में तृणमूल कांग्रेस द्वारा जो अत्याचार चलाया गया था वह सब जानते हैं उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार की वजह से आसनसोल लोकसभा केंद्र का ऐसा कोई भी स्थान नहीं है जहां पर आम गरीब लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा हो चाहे वह आसनसोल हो या जमुरिया रानीगंज या फिर कुल्टी के झारखंड से सटे स्थान हर जगह पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा आम आदमी को परेशान किया गया उन पर अत्याचार किया गया निजी संस्थानों में काम करने वाले लोगों की नौकरियां छीन ली गई उन पर हमले किए गए यहां तक कि उनको बंगाल छोड़ने पर मजबुर किया गया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में पूरे प्रदेश में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है जीवन का ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां पर टीएमसी नेताओं मंत्रियों ने भ्रष्टाचार नहीं किया है अब समय आ गया है की तृणमूल कांग्रेस के इस कुशासन से मुक्ति मिले इस मुक्ति की तरफ पहला कदम होगा 29 तारीख को अमित शाह की कोलकाता में जनसभा उन्होंने सभी आसनसोल वासियों से अनुरोध किया कि पार्टी के भेदभाव को बुलाकर आसनसोल तथा बंगाल के विकास के लिए एकजुट हो और अमित शाह की रैली में सम्मिलित होकर इस रैली को सफल बनाएं ताकि इस रैली से बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक खात्मे की शुरुआत हो सके उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से बंगाल को मुक्ति मिलेगी और यहां पर सही मायनों में लोकतंत्र और कानून का राज्य स्थापित होगा












