श्रृष्टिनगर प्रीमियर लीग के लिए हुई खिलाड़ियों की वर्चुअल नीलामी:
1 min read
आसनसोल :पीछले साल की तरह इस साल भी सृष्टि नगर प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया है। कल रात श्रृष्टिनगर में खिलाड़ियों की एक वर्चुअल नीलामी का आयोजन हुआ । इस नीलामी में वर्चुअल तरीके से खिलाड़ियों की नीलामी की गई जिसने एक खिलाड़ी को सबसे ज्यादा 2 लाख 80 हजार रुपए में एक टीम में शामिल किया गया। इसके बारे ने जानकारी देते हुए प्रॉपर्टी मैनेजमेंट बंगाल सृष्टि के ग्रुप हेड विनय चौधरी ने कहा कि पीछले साल की तरह ही इस साल भी श्रृष्टिनगर प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया है। गत वर्ष जहां 8 टीमों ने हिस्सा लिया था इस साल 10 टीमें इस लीग में शिरकत कर रहीं हैं । खिलाड़ियों की वर्चुअल नीलामी की गई। उन्होंने बताया कि यह लीग 4 से 12 जनवरी तक होगा जिसमे ओडिसी क्लब तथा इस टाउनशिप के निवासी ही हिस्सा ले सकते हैं । इसमें एक एंट्री फीस भी है। 4 जनवरी को लीग की शुरुआत होगी और 12 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा । उन्होंने बताया कि समापन समारोह के लिए एक प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी को बुलाया जाएगा। पीछले साल समापन समारोह के दिन चेतन शर्मा को आमंत्रित किया गया था।












