कुशवाहा कल्याण समिति की तरफ से छठव्रतीयों को दी गई पुजा सामग्री:
1 min read
आसनसोल :शिल्पांचल में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन के साथ – साथ निजी संस्थायें भी कदम से कदम मिलाकर सहयोग कर रही हैं। आसनसोल के धादका इलाके में स्थित कुशवाहा कल्याण समिति की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 200 श्रद्धालुओं के बीच छठ पूजा की सामग्रियां बांटी गई। इस सामग्रियों की आवश्यकता होती है लेकिन कई परिवार ऐसे हैं जो चाहते तो हैं कि वह छठ मनाए लेकिन आर्थिक प्रतिकूलताओं की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाते उनके लिए कुशवाहा कल्याण समिति की यह पहला निश्चित रूप से सराहनीय है । इस मौके पर कुशवाहा कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी संस्था की तरफ से जरुरतमंद परिवारों को छठ की सामग्री बांटी जा रही है ताकि जो परिवार आर्थिक कारणों से इन्हें खरीदने में असमर्थ हैं वह भी छठ मना सकें। उन्होंने बताया कि तकरीबन 200 श्रद्धालुओं को यह सामग्री दी गई।












