आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से आयोजित काली पूजा मे दिखी आसनसोल के गंगा जमनी तहजीब की तस्वीर:
1 min read


आसनसोल :पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल के विभिन्न इलाकों में भी मां काली की पूजा का आयोजन किया गया आसनसोल दक्षिण थाना में भी काली पूजा का आयोजन किया गया आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू के नेतृत्व में यहां पर काली पूजा का आयोजन किया गया जिसमें थाने के सभी कर्मचारी अधिकारी और सीपीवीएफ के जवान शामिल हुए यहां पर पूजा के साथ-साथ प्रसाद का भी आयोजन किया गया था आपको बता दें कि आसनसोल दक्षिण थाने में लंबे समय से काली पूजा का आयोजन होता रहा है इस बार भी पूरी श्रद्धा और पारंपरिक रीति रिवाजों का पालन करते हुए काली पूजा का आयोजन किया गया जिसमें आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू तथा सभी अधिकारी कर्मचारी और सिविक वॉलिंटियर तथा शहर वासी सम्मिलित हुए । इस पूजा के दौरान आसनसोल शहर की गंगा जमनी तहजीब की एक मिसाल देखी गई जब सभी धर्मों के लोग इस पूजा में न सिर्फ सम्मिलित हुए बल्कि पूजा के आयोजन में अहम भूमिका भी निभाई












