दुर्गापुर में हुआ पूजा कार्निवल का आयोजन:
1 min read

दुर्गापुर :राज्य सरकार की तरफ से पीछले साल से सभी जिलों में दुर्गा पूजा के बाद कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। पीछले साल पश्चिम बर्धमान ज़िले में दुर्गापुर में कार्निवल का आयोजन किया गया था।इस साल एकमात्र पश्चिम बर्धमान ज़िले में ही दो जगहों आसनसोल तथा दुर्गापुर में कार्निवल आयोजित की जा रही है। दुर्गापुर में आज विमेंस कॉलेज के समक्ष दुर्गापुर की पूजा आयोजकों के लिए कार्निवल आयोजित की गई। यहां राज्य के मंत्री मलय घटक प्रदीप मजूमदार आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नबलम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल अध्यक्ष तथा पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती वरिष्ठ टीएमसी नेता मदन मित्रा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दर्शाई। यहां दुर्गापुर के विभिन्न पूजा आयोजकों को आमंत्रित किया गया था । इस रंगारंग शोभायात्रा को देखने बड़ी संख्या में दुर्गापुर के निवासी उपस्थित थे।












