फ्री फिलिस्तीन सेव अल अक्सा मस्जिद की मांग पर कल बीएनआर से निकाली जाएगी रैली:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम के अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने आज पत्रकारों को बताया कि कल फ्री फिलिस्तीन सेव अल अक्सा मस्जिद की मांग करते हुए आम जनता की तरफ से एक शांतिपूर्ण विरोध रैली निकाली जाएगी । यह रैली बीएनआर मोड़ से शुरू होगी तथा पुलिस लाइन होते हुए एचएलजी मोड़ के रास्ते जिला शासक दफ्तर तक जाएगी। दानिश अज़ीज़ ने कहा कि यह रैली सिर्फ फिलिस्तीन या अल अक्सा मस्जिद के लिए नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के लिए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गाज़ा पट्टी इलाके में घटनाएं हो रहीं हैं उससे इस तरह की विरोध रैली का आयोजन जरूरी हो गया था। दानिश अज़ीज़ ने समाज के हर एक वर्ग के लोगों को कल की विरोध रैली में सम्मिलित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह रैली किसी एक मस्जिद या किसी एक भौगोलिक क्षेत्र की हिमायत में नहीं निकाली जा रही है यह पूरी मानवता की रक्षा और दुनिया में अमन चैन कायम करने की मांग पर निकाली जा रही है। दानिश अज़ीज़ ने सभी नागरिकों से अहले आवाम की तरफ से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से बीएनआर से निकलने वाली इस विरोध रैली में शामिल होने का अनुरोध किया।












