आसनसोल टाईम्स के दर्शकों को आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने दी दुर्गा पूजा की बधाई:
1 min read
रानीगंज :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज रानीगंज पंहुची। उन्होंने यहां एक दुर्गा पूजा में शिरकत की । उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा अर्चना की और सभी स्थानीय लोगों से मुलाकात की । इसके बाद आसनसोल टाईम्स से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह मां दुर्गा से प्रार्थना करती हैं कि सभी सुखी रहें स्वस्थ रहें और सभी के जीवन में समृद्धि आए। उन्होंने आसनसोल टाईम्स के दर्शकों को भी दुर्गा पुजा की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें ताकि आने वाले समय में भारत को विश्व भर में मजबूती प्रदान की जा सके












