shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

2 नंबर मोहिशिला कॉलोनी सर्वजनीन दुर्गोत्सव कमिटी की तरफ से रखा गया ग्राम बांग्ला का थीम:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड अंतर्गत खेजूरतला इलाके के 2 नंबर मोहिशिला कॉलोनी सर्वजनीन दुर्गोत्सव कमिटी की तरफ से आयोजित दुर्गा पूजा का यह 64वा वर्ष है । इस बार कमिटी द्वार ग्राम बांग्ला की थीम पर पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा पंडाल में ग्राम बांग्ला की तस्वीर को उकेरा गया है। इस थीम को मान्यता देते हुए सोनार बांग्ला न्यूज चैनल आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी की तरफ से सर्वश्रेष्ठ थीम का पुरस्कार मिला है । इस संदर्भ में इस पूजा कमिटी से जुड़े राजा बनर्जी सुजय नाईक ने बताया कि पीछले 64 वर्षों से यहां भव्य तरीके से पुजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार ग्राम बांग्ला की थीम पर पूजा आयोजित की गई है । राजा बनर्जी ने कहा कि औद्योगिकरण की दौड़ में हम अपनी जड़ों को भूलते जा रहे हैं जो जड़ें ग्राम बांग्ला से जुड़ी हुई हैं। इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए इस बार यह थीम रखा गया है। वहीं सुजय नाईक ने बताया कि इस बार उनकी पूजा का बजट 2 लाख से कुछ ज्यादा का था। उन्होंने बताया कि इस थीम और पूजा को देखने भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं । इस पूजा के आयोजन में तपन पाल निरापद घोष शंकु सिंह काशीनाथ साहा सहित सभी कमिटी सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page