कोयला खदान के ओवरबर्डन या ओबी से कुचलकर एक किशोर की मौत:
1 min read

जमुड़िया :कोयला खदान के ओवरबर्डन या ओबी (कोयला और पत्थर का मिश्रण) से कुचलकर कोयला चुनते समय एक किशोर की मौत हो गयी घटना मंगलवार को आसनसोल के जमुरिया थाना अंतर्गत ईसीएल के शिबडांगा कोलीयरी इलाके में हुई. मृत किशोर का नाम सुदीप टुडू (14) है। वह आसनसोल नगर निगम के 9 नंबर वार्ड अंतर्गत जामुड़िया थाना क्षेत्र के अपर जाबा गांव का रहने वाला था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना पर राजनीतिक रस्साकशी शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि ईसीएल के पास जमुरिया के शिबडांगा इलाके में ओपन कास्ट प्रोजेक्ट या ओसीपी है. उस ओसीपी से ओवरबर्डन उठाकर बाहर रखा जाता है। उस ओवरबर्डन से आसपास के क्षेत्र के निवासियों द्वारा कोयला उठाया जाता था। इसी तरह आज सुबह भी कई लोग ओवरबर्डन से कोयला चुन रहे थे. इनमें अपर जाबा गांव का 12 वर्षीय सुदीप टुडू भी शामिल था. अचानक ऊपर से एक बड़ा पत्थर गिरा। नीचे कोयला चुन रहे अन्य लोग अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे, जबकि सुदीप टुडू चट्टान के नीचे दब गया। खबर सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह पत्थर हटाया और सुदीप को बचाया। उन्हें तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है । आपको बता दें कि इससे पहले 12 अक्टूबर को दोपहर में आसनसोल के रानीगंज थाना अंतर्गत ईसीएल के नारायणकुडी में ओसीपी से अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी। फिर सोमवार को ऐसी ही एक घटना झारखंड के धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में ईसीएल की कापासारा ओपनकास्ट कोयला खदान में घटी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। उसके बाद आज जमुरिया में यह घटना घटी । इस बारे में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि यहां पर एक चक्र चल रहा है स्थानीय गरीब परिवारों के छोटे-छोटे बच्चों को इस तरह से अवैध रूप से कोयला चुनने के काम में लगा दिया जाता है और जब इस तरह की कोई घटना हो जाती है तो कहा जाता है कि वह यहां पर कोयला चोरी करने आया था इस तरह से मासूम जिंदगियों के साथ खिलवाड़ भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यहां के जो ठेकेदार हैं वह इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार है वही इस क्षेत्र के गरीब परिवारों के छोटे-छोटे बच्चों को डेढ़ सौ रुपये 200 रुपए का प्रलोभन देकर यहां पर लाते हैं और उनसे कोयला चुनने का काम करवाते हैं जब कोई घटना हो जाती है तो कह दिया जाता है कि वह यहां पर कोयला चोरी करने आया था उन्होंने कहा कि ऐसा चलने नहीं दिया जाएगा और अगर ईसीएल एफआईआर दर्ज नहीं करती तो भाजपा नेता एफआईआर दर्ज करेंगे उन्होंने कहा कि घटना के बाद आज ठेकेदार के जो लोग यहां पर आए थे वह मृत बच्चे के परिवार के साथ सहानुभूति जताने नहीं आए थे वह इसलिए आए थे की कितनी जल्दी इस विवाद को निपटाकर और फिर से अपना काम शुरू करवा सकते हैं वही एक स्थानीय युवक अमित रूईदास ने कहा कि ईसीएल द्वारा यहां पर कोयले को डंप किया जाता है और किसी को भी यहां पर आने से मना किया जाता है क्योंकि यह खतरनाक इलाका है लेकिन स्थानीय लोग नहीं मानते और वह कोयला चुनने आ जाते हैं इसी तरह से आज भी वह बच्चा यहां आया था और कोयला चुन रहा था जब वह एक बड़े पत्थर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई उन्होंने कहा कि यहां पर ईसीएल के सुरक्षाकर्मी तो रहते हैं लेकिन उनके लिए पूरे इलाके की हर समय निगरानी करना असंभव है यहां के लोग सुरक्षा कर्मियों की नजर बचाकर आ जाते हैं और इस तरह से कोयला चुनते हैं जिस वजह से आज यह हादसा हुआ












