पश्चिम बर्धमान गोंड महासभा की तरफ से एक विरोध सभा का आयोजन:
1 min readबर्नपुर :पश्चिम बर्धमान गोंड महासभा की तरफ से बर्नपुर के काला झरिया पाइपलाइन रोड इलाके में एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। यहां पश्चिम बर्धमान गोंड महासभा के अध्यक्ष अमरनाथ गोंड सचिव किशन कुमार वेद प्रकाश सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे। यहां आज एक जमीन विवाद को लेकर विरोध सभा किया गया। संगठन के सदस्यों का कहना है कि जिले में आदिवासियों के जमीन छीनी जा रही है। भू माफियाओं द्वारा पुलिस के प्रत्यक्ष सहयोग से यह गोरखधंधा चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इन भू माफियाओं की दलाली कर रही है और आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अविलंब आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए और भू माफियाओं के दबदबे को निर्मूल किया जाए












