आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी के रचना भट्टाचार्य के घर पर मनाया जाता है नवरात्र का त्योहार:
1 min read
आसनसोल :पितृपक्ष की समाप्ति के साथ ही देवीपक्ष की शुरुआत हो चुकी है। आजसे लेकर अगले 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होगी जिसे नवरात्र कहा जाता है। पूरे देश के साथ साथ आसनसोल में भी पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ नवरात्र मनाया जाता है। इसी क्रम में आसनसोल के मोहिशिला कॉलोनी के सनव्यू पार्क में भी रचना भट्टाचार्य के घर पर नवरात्र मनाया जाता है। 2021 में ड सर्वज्ञ ने इस मंदिर की स्थापना की थी। तभी से हर साल यहां नवरात्र के 9 दिन मां के अलग अलग रूपों की पूजा होती है। यहां आसपास के लोगों के अलावा शहर के दूसरे हिस्सों से भी लोग आकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं












