आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडु ने दक्षिण थाना अंतर्गत विभिन्न पंजीकृत पूजा कमेटीयों को प्रदान किए चेक:
1 min read


आसनसोल :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में घोषणा की गई थी की इस बार पूरे प्रदेश में पंजीकृत पूजा आयोजकों को 70 हजार रूपए कर के अनुदान राशि दी जाएगी। इसी क्रम में आज आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू द्वारा आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों पूजा कमिटी सदस्यों को 70 हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए। इस संदर्भ में कौशिक कुंडू ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रदेश के सभी पूजा कमिटी को 70 हजार कर के चेक प्रदान किए गए। इस राशि से यह आयोजक पूजा को सुचारू रूप से आयोजित कर सकेंगे । इस राशि का उपयोग अग्निशमन सामाजिक संदेश देने तथा सुचारू ढंग से पूजा के आयोजन के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि आज जिन पूजा आयोजकों को यह चेक प्रदान किए गए वह इस राशि का उपयोग करके बेहतरीन ढंग से दुर्गा पूजा का आयोजन करेंगे। उन्होंने सभी शिल्पांचल वासियों को दुर्गा पूजा की बधाई दी और कहा कि आसनसोल दक्षिण थाना हमेशा लोगों के साथ है और दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए दक्षिण थाने के अधिकारी तत्पर रहेंगे












