आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों की टीम ने शहर के पूजा पंडालों का किया दौरा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आने वाले दुर्गा पूजा को लेकर सभी प्रकार की तैयारी की जा रही हैं आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने आसनसोल शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया और वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त की एक उच्च स्तरीय टीम द्वारा आसनसोल शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया गया और वहां पर दर्शनार्थियों के आने की व्यवस्था अग्निशमन व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से अधिकारियों ने पूजा आयोजकों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए और यह भी जानने की कोशिश की की पूजा आयोजक पुलिस प्रशासन से और क्या चाहते हैं जिससे पूजा के आयोजन में कोई बाधा ना आए उन्होंने बताया कि पूजा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बलों के भी तैनाती की जाएगी और ट्रैफिक विभाग द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए भी सभी प्रकार के इंतजाम किए जाएंगे












