आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति सचिन राय को द आइकॉनिक फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से किया गया शारद सम्मान 2023 से सम्मानित:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति सचिन राय को द आइकॉनिक फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से शारद सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान समाज सेवा में उनके योगदान के लिए दिया गया। इस मौके पर द आइकॉनिक फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से शुभ्र दत्ता गौतम राय श्री उपस्थित थे। इन्होंने सचिन राय के हाथों यह संस्था की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि सचिन राय न सिर्फ एक कामयाब उद्योगपति हैं बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं । खासकर शिक्षा के क्षेत्र में सचिन राय ने जो योगदान दिया है वह अनुकरणीय है। इसके अलावा समाज के वंचित वर्ग के लिए भी सचिन राय द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं । उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए उनकी संस्था की तरफ से यह सम्मान उनको दिया जा रहा है। वहीं सचिन राय ने द आइकॉनिक फाउंडेशन ने के सदस्यों को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सम्माज के लिए कुछ करने का जज्बा उनको अपने पिता से विरासत में मिला है । वह चाहते हैं कि वह समाज के लिए कुछ ऐसा कर सकें जिससे समाज के सबसे वंचित और कमज़ोर तबके तक थोरी राहत पंहूच सके।












