shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दुर्गा पूजा को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं की मांग करते हुए आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा नगर निगम को ज्ञापन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम के मेयर को एक ज्ञापन सौंपने की बात थी लेकिन मेयर विधान उपाध्याय की अनुपस्थिति में डिप्टी मेंयर अभिजीत घटक को यह ज्ञापन सोपा गया इस ज्ञापन के जरिए आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आने वाले दुर्गा पूजा को देखते हुए आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा पानी के सुचारू आपूर्ति की मांग की गई इस बारे में कांग्रेस नेता प्रसेनजीत पुईतुंडि शाह आलम ने बताया की बहुत जल्द दुर्गा पूजा जो कि बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है शुरू हो जाएगा इससे पहले के वर्षों में देखा गया था कि दुर्गा पूजा से पहले पूरे बंगाल में सड़कों की कम से कम मरम्मत की जाती थी जिससे कि जो पुण्यार्थी दुर्गा पूजा में निकलते हैं उनको किसी प्रकार की तकलीफ ना हो लेकिन इस बार आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में देखा जा रहा है कि सड़कों की मरम्मत तक नहीं हो रही है सड़के बेहाल हैं जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है दुर्गा पूजा के समय लोगों को परेशानी ना हो इसलिए आज ज्ञापन सोपा गया और मांग की गई की सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट के पर्याप्त व्यवस्था नहीं है कुछ लाईटें ऐसी हैं जो नियमित रूप से जलती नहीं है दोनों कांग्रेस नेताओं का कहना था कि दुर्गा पूजा के समय घर की महिलाएं भी दर्शन के लिए बाहर निकलती है ऐसे में अगर स्ट्रीट लाइट के पर्याप्त व्यवस्था नहीं होगी तो उनको परेशानी हो सकती है इसके लिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने की मांग की इसके साथ ही उन्होंने पानी के सुचारू आपूर्ति की भी मांग की इनका कहना है कि ऐसे कई वार्ड हैं जहां पर पानी की सही तरीके से आपूर्ति नहीं होती इनमें 44 46 83 नंबर वार्ड सहित और भी कई वार्ड है जहां पर पानी की सही तरीके से आपूर्ति नहीं हो रही है दुर्गा पूजा के समय पीने के पानी की आपूर्ति को सुचारू रखने की मांग करते हुए ज्ञापन सोपा गया इस संदर्भ में जब हमने डिप्टी मेंयर अभिजीत घटक से बात की तो उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के एक का प्रतिनिधिमंडल की तरफ से दुर्गा पूजा को देखते हुए स्ट्रीट लाइट पानी की आपूर्ति तथा सड़कों की मरम्मत की मांग की गई उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से बिजली विभाग की तरफ से सड़कों को खोद कर अंडरग्राउंड वायरिंग का काम किया जा रहा है बिजली विभाग से कहा गया है कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किया जाए तथा सड़कों की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है वही पानी की आपूर्ति को लेकर उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ा था लेकिन अब उसे भी सुचारू कर लिया गया है वहीं स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर अभिजीत घटक ने कहा कि यह एक ऐसा विषय है जिस पर आसनसोल नगर निगम द्वारा पूरे साल निगरानी रखी जाती है और दुर्गा पूजा के समय भी यह किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page