रानीगंज मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से हुआ डांडिया उत्सव का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ऐसा लग रहा था की जैसे मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इस संदर्भ में समिति की अध्यक्षा निधि पसारी ने बताया कि संगठन की सभी सदस्याओं ने मिलकर मनमोहक संगीत में गरबा और डांडिया का भरपूर लुफ्त उठाया,हवा में दुर्गा जी के आने की भीनी भीनी महक फैली हुई थी। समिति की सदस्यायों द्वारा सेल स्टाल्स भी लगाए गए थे, जहां समिति की सदस्यायों ने खरीददारी भी की। इस दौरान सिर्फ डांडिया ही नहीं विभिन्न गेम्स भी खेले गए और प्रश्न भी पूछ गए। इसके साथ ही समिति की सदस्यायों को ईनाम भी दिए गए और साथ ही लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी।
रानीगंज की एंकर श्वेता और बिपिन डीजे ने माहौल में चार चांद लगा दिए
आयोजन में अध्यक्ष निधि पसारी ,सचिव रेखा गाड़ीवान, कोषाध्यक्ष रंजना अग्रवाल,बाल विकास प्रमुख सिल्की मस्कारा और महिला सशक्तिकरण प्रमुख चित्रलेखा माखरिया,गुंजन अग्रवाल की प्रमुख भूमिका रही।साथ ही समिति की सदस्याएं मीनाक्षी अग्रवाल,निशा अग्रवाल,वंदना अग्रवाल,रूबी अग्रवाल बंदना अग्रवाल,तारा मस्करा , मदद फाउंडेशन कुल्टी से रिंकू चौबे भी उपस्थित थी।












