पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी की तरफ से हुआ हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए राज्य सरकार की तरफ से तमाम तरह की कोशिशें की जा रही है इसी क्रम में आज पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी की तरफ से आसनसोल के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पश्चिम बर्दवान पूर्व वर्तमान पुरुलिया तथा बीरभूम जिले के 102 स्कूल तथा कॉलेज विद्यार्थियों के प्रतिभागियों ने 8 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया इसका उद्देश्य इन जिलों के हिंदी भाषी विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करना है ताकि वह भी अपना सांस्कृतिक और साहित्यिक विकास कर सके और हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार हो सके












