shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने की प्रेस मीट आसनसोल नगर निगम पर लगाये भ्रष्टाचार के तमाम आरोप:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल शिल्पांचल के कद्दावर बीजेपी नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने आज आसनसोल के कोर्ट मोड इलाके में अपने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने आसनसोल नगर निगम तथा तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाए उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है यहां पर हर तरह के भ्रष्टाचार किया जा रहे हैं चाहे वह होर्डिंग हो बैनर हो या अमृत परियोजना का पैसा हो हर परियोजना में आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारीयों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है उन्होंने कुल्टी बोरो कार्यालय में एक निगम कर्मचारी द्वारा गबन का मामला उठाते हुए कहा कि पहले यह बताया गया था कि यह तकरीबन 2 लाख रुपए के गबन का मामला है लेकिन अब यह राशि 86 लाख रुपए तक पहुंच गई है उन्होंने दावा किया कि यह राशि 2 करोड रुपए से भी ज्यादा की है जिसे गबन किया गया है । उन्होंने आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारीयों का चुनौती देते हुए कहा कि अमृत एक परियोजना के लिए जो पैसे आए थे उसका क्या इस्तेमाल हुआ उस पर वह एक श्वेत पत्र प्रकाशित करें जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और यह साबित हो जाएगा की इस पूरी परियोजना में कितना भ्रष्टाचार हुआ था उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया की कुलटी बोरो कार्यालय में जो गबन का मामला हुआ था उसमें एफआईआर तक दर्ज नहीं कराई गई है और जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार सम्मिलित होने के आरोप लगाए जा रहे थे उन्हीं को जांच कमेटी में भी रखा गया है उन्होंने मांग की इन सभी आरोपों की सीबीआई द्वारा जांच की जाए वही डेंगू को लेकर भी उन्होंने आसनसोल नगर निगम को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से दावा किया गया था कि 10 अक्टूबर तक डेंगू पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया जाएगा लेकिन अभी भी डेंगू का प्रकोप बढ़ ही रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मदन मोहन चौबे भी डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं और यह हर जगह पर बढ़ रहा है खास कर चार तथा पांच नंबर बोरो क्षेत्र में डेंगू का कहर काफी बढ़ा हुआ है उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम में भी आसनसोल नगर निगम पूरी तरह से अभी विफल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page