जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने अपना माटी अपना देश कार्यक्रम को रोकने और भाजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर पुलिस अधिकारियों को लिया आड़े हाथ:
1 min read
आसनसोल :आज अपना माटी अपना देश कार्यक्रम के तहत भाजपा की तरफ से जीटी रोड पर एक रैली निकाली गई थी जिसे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों द्वारा रोक दिया गया इसके बाद जब भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ पुलिस अधिकारियों की बहस और धक्का मुक्की हुई तो पुलिस अधिकारियों द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार सहित कई बड़े भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया काफी देर तक आसनसोल दक्षिण थाने के अंदर रहने के बाद जब बप्पा चटर्जी थाने से बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया उन्होंने कहा कि यह बड़े हैरत की बात है कि आज बंगाल में एक ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जहां पर विरोधियों के पास आंदोलन करने की या अपनी बात रखने की आजादी नहीं है जबकि टीएमसी द्वारा जब कुछ एक लोगों को साथ लेकर टायर जला कर आंदोलन किया जाता है उसके लिए सैकड़ो पुलिस की तैनाती की जाती है उन्होंने कहा कि आज भाजपा द्वारा एक अहिंसक आंदोलन किया जा रहा था अपना माटी अपना देश इसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं और शहीद परिवारों के घर से मिट्टी संग्रह किया जा रहा था जो दिल्ली में बनने वाले उद्यान में इस्तेमाल होगा लेकिन उस कार्यक्रम को भी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रोकने की कोशिश की गई उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर का भी घेराव किया जाएगा उन्होंने साफ कहा कि बंगाल में पुलिस बालू माफिया लोहा माफिया गौ तस्करो को नहीं रोक सकती लेकिन भाजपा द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहे हैं आंदोलन को रोका जा रहा है उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आसनसोल मवेशी तस्करी का एक सुरक्षित कॉरिडोर बन चुका है लेकिन यहां की पुलिस को कोई फर्क नहीं पड़ता वह सिर्फ इन अवैध कारोबारीयों से पैसा लेती है उनका कहना था कि यहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल जर्जर हो चुकी है और यहां मंत्री पुलिस कमिश्नर सहित प्रशासन के सभी अधिकारी पूरी तरह से व्यर्थ हो चुके हैं बप्पा चटर्जी ने कहा कि इस तरह से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोक कर या धमका कर भाजपा को रोक नहीं जा सकता












