shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्यवाही के विरोध में आसनसोल में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया का विरोध प्रदर्शन:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल सिटी बस स्टैंड में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन किया गया यहां पर बड़ी संख्या में टीएमसी तथा आईएनटीटीयूसी कार्यकर्ता उपस्थित थे इन्होंने केंद्र सरकार तथा नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लगाए और कल दिल्ली पुलिस द्वारा जो कार्रवाई की गई थी उसके कड़ी निंदा की ।
आपको बता दें कि टीएमसी महासचिव अभिषेक बैनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दो तथा 3 अक्टूबर को दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने की बात कही थी उनके इस प्रतिनिधिमंडल के साथ बंगाल से कुछ ऐसे मनरेगा जॉब कार्ड धारक भी थे जिनको मनरेगा का काम करने के बावजूद उनको उनका पारिश्रमिक नहीं मिला है बंगाल सरकार तथा तृणमूल कांग्रेस लगातार केंद्र की भाजपा सरकार पर बंगाल को वंचित करने का आरोप लगाती रही है । इनका कहना है कि केंद्र सरकार ने अनैतिक रूप से बंगाल के लोगों का पैसा रोक कर रखा है इसी के खिलाफ दो तथा 3 अक्टूबर को दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया गया जिसके दूसरे दिन यानी कल जब टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में कृषि भवन में दिल्ली पुलिस द्वारा उनको जबरन वहां से उठाया गया और अभिषेक बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिया गया दिल्ली पुलिस की इसी कार्रवाई के खिलाफ राजु अहलूवालिया के नेतृत्व में आज बस स्टैंड के पास टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page