नए जिला शासक के साथ डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की पहली बैठक:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में एस पोन्नाबलम पश्चिम बर्धमान ज़िले के जिला शासक नियुक्त हुए थे। वहीं ड आकांक्षा भास्कर को एडीडीए का सीईओ नियुक्त किया गया है। आज इन दोनो आई ए एस अधिकारियों के साथ डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की पहली बैठक हुई। इस कमेटी की तरफ से पवन गुटगुटिया ने जिला शासक को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत दोनो अधिकारियों के साथ कमिटी सदस्यों की काफी सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई। इस दौरान पवन गुटगुटिया ने सतैशा से राष्ट्रीय राजमार्ग दो तक जो सड़क बनाए

जाने की बात थी वह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री के स्तर पर यह फैसला हुआ था कि सतैशा से राष्ट्रीय राजमार्ग दो तक सड़क का निर्माण होगा। इस सड़क की कुल लंबाई करीब 4 किलोमीटर है लेकिन सिर्फ 1 किलोमीटर सड़क का ही निर्माण हुआ है। उन्होंने बाकी के हिस्से का भी जल्द से जल्द निर्माण का अनुरोध किया तथा कमिटी की तरफ से जिला शासक को एक मेमोरेंडम दिया गया। इसके साथ ही कुमारपुर में बन रहे फ्लाई ओवर के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों का कहना था कि सतैशा से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग दो तक सड़क के निर्माण और कुमारपुर में फ्लाईओवर के निर्माण हो जाने से आवागमन काफी सुचारू होगा खास कर नियामतपुर आदि इलाकों के लोगों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 2 तक जाना काफी आसान होगा और सेंट्रल रोड पर जो बेवजह दबाव बनता है उससे भी मुक्ति मिलेगी












