आसनसोल नगर निगम में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल निगम पदाधिकारियों ने जल्द समुचित व्यवस्था लेने का दिया भरोसा:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के दुर्गापुर दफ्तर में भयावह आग लगी थी जिसमें कई जरूरी कागजात जलकर राख हो गए थे इसके बाद आसनसोल में विभिन्न भवनों में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए थे आज जब आसनसोल नगर निगम मुख्यालय का जायजा लिया गया तो पता चला कि आसनसोल नगर निगम के नई बिल्डिंग में तो अग्निशमन की व्यवस्था है लेकिन नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं है इसे लेकर भाजपा प्रवक्ता मदन मोहन चौबे ने कहा कि यहां पर रोज सैकड़ो की संख्या में लोग आते हैं यहां पर कई कर्मचारी भी काम करते हैं लेकिन आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में ही अग्निशमन की समुचित व्यवस्था नहीं है जिससे कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है उन्होंने प्रशासन से मांग की की अविलंब आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था की जाए । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल में कई बहु मंजिला इमारतों में भी अग्निशमन की समुचित व्यवस्था नहीं है फिर भी वह भवन बन रहे हैं । इसे लेकर जब हमने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से बात की तो उन्होंने स्वीकार किया की अग्नि शमन की व्यवस्था में कुछ त्रुटि जरूर है खासकर पंपिंग को लेकर कुछ त्रुटी है लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि बहुत जल्द इनको दुर कर लिया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि आसनसोल नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं है हालांकि उन्होंने यह कहा की नई बिल्डिंगों में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था है वही एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि दुर्गापुर स्थित आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के भवन में जो आग लगी थी उसकी वजह यह थी कि वहां पर अग्निशमन की व्यवस्था तो थी लेकिन नियमित अंतराल पर अभ्यास नहीं होने की वजह से मशीनें खराब हो गई थी जिस वजह से जब आग लगी तब आग पर काबू नहीं पाया जा सका उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में इस तरह की कोई घटना ना हो इसे लेकर यहां के पदाधिकारी सचेत हैं और जल्द ही यहां पर भी अग्निशमन की समुचित व्यवस्था की जाएगी हालांकि जब हमने इस बारे में आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी से बात की तो उनका कहना था कि आसनसोल नगर निगम की यही दशा हो गई है और सिर्फ आसनसोल नगर निगम नहीं यहां पर जितने भी प्रतिष्ठान उन सब में यही हो गया है उन्होंने कहा कि पता ही नहीं चलता कि यह प्रतिष्ठान किसकी अगुवाई में चल रहे हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल मैं प्रशासन आज जैसे अभिभावक हीन हो गया है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी वह काम कतई नहीं करेंगे जो जरूरी है उन्होंने कहा कि अगर उनको कोई सिखाने भी जाएगा तो वह उनकी बातों का स्वीकार नहीं करेंगे और उन्हें को बरगला देंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्गापुर में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के भवन में जो आग लगी थी दुर्गापुर में इस बात की सुगबुगाहट है कि वह आग लगी नहीं थी लगाई गई थी उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद जब आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के दुर्गापुर कार्यालय से संवेदनशील दस्तावेज की तलाश होगी तब पता चलेगा कि वह आग लगी थी या लगाई गई थी












