बीजेपी द्वारा मच्छरदानी बांटने को वी शिवदासन दासू ने कहा राजनीतिक दिखावा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल भाजपा की तरफ से कल आसनसोल के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर सो रहे लोगों को मच्छरदानी बांटे गए इस बारे में भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा की आसनसोल में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लेकिन नगर निगम हो या जिला प्रशासन कोई भी डेंगू को रोकने के लिए कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं इसी को देखते हुए आज भाजपा की तरफ से एक कदम उठाया गया सड़कों पर फुटपाथ के किनारे जो लोग सोते हैं उन लोगों को मच्छरदानी बांटे गए उन्होंने कहा कि इससे कुछ हद तक डेंगू की रोकथाम में सहायता मिलेगी उनका कहना है कि डेंगू के बढ़ने का कारण है जल जमाव साफ सफाई न होना इन सब चीजों की तरफ आसनसोल नगर निगम का ध्यान नहीं है वह सिर्फ दिखावे के लिए बैठक कर रहे हैं लेकिन असली काम नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से आने वाले समय में पूरे पश्चिम वर्दमान जिले में इस तरह से मच्छरदानी बांटे जाएंगे इसे लेकर जब हमने टीएमसी नेता वी शिवदासन उर्फ दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से यह राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है आसनसोल में 2 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं कुछ मच्छरदानी बांटकर क्या डेंगू पर रोक लगाई जा सकेगी उन्होंने कहा कि जब तृणमूल कांग्रेस विपक्ष में थी उन्होंने भी इस तरह के कई अभियान चलाए थे उनका साफ कहना है कि डेंगू के खिलाफ आसनसोल नगर निगम तथा जिला प्रशासन कारगर कदम उठा रहे हैं और डेंगू का प्रभाव काफी हद तक कम भी हो चुका है उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से यह मच्छरदानी बांटने का काम सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है












