shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कनकधारा दीपावली मेले का होगा 2 नवंबर को आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल महिला चैंबर आफ कामर्स की तरफ से कनकधारा एस बी एफ सी आई के तहत आगामी 2 नवंबर को दिपधारा दिवाली मेले का आयोजन होने जा रहा है । इसे लेकर कनकधारा के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमे आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय की पत्नी एवं कनकधारा की चेयरपेर्सन सूचिस्मिता उपाध्याय, अध्यक्ष अंजना कौर, सचिव नबनीता बनर्जी, एग्जीक्यूटिव सदस्य मधु डुमरेवाल, सोनिया पचीसिया, मनीषा अग्रवाल और प्रियंका पारीक उपस्थित रहीं। आपको बता दें कि कनकधारा एस बी एफ सी आई के तहत इस मेले का आयोजन महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। 2 नवंबर को आसनसोल क्लब के कॉन्क्लेव हॉल में इस एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा । इस संदर्भ में मेले के आयोजन की संयोजिका मधु डुमरेवाल ने बताया कि इस बैठक मे निर्णय लिया गया है कि, इस मेले में करीब 40 से 45 स्टाल्स होंगे, जिनमें कपड़े, गहने, घर की सजावट सामान, भगवान की पोषाक, दिवाली के मौके पर घर के सजावट के समान के स्टॉल्स के साथ साथ खेल, मनोरंजन, और लजीज खाने-पीने के स्टाल्स भी होंगे। साथ ही, बच्चों के कौशल विकास के लिए फैंसी ड्रेस, ड्राइंग, रुबिक्स क्यूब जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं । इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रहेंगे। इस मेले में आने वाले हर व्यक्ति को फ्री लाटरी मिलेगी, जिसका लकी ड्रा मेले के दिन होगा। मधु डुमरेवाल ने बताया कि


मेले की स्टाल्स बुकिंग जोर शोर से शुरु हो चुकी है, और सभी दुकानदार दिवाली की विशेष बिक्री के लिए अति उत्साहित भी हैँ। उन्होंने सभी से आग्रह है कि सब लोग इस दिवाली में अपने घर और अपने परिवार को नए आकर्षक वस्त्र और गहनों से सजाएं और कनकधारा के मेले का आनंद लें, जहाँ लोगों को विभिन्न खरीदारी के अनगिनत विकल्प मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page