कृष्णा प्रसाद ने दिया मलय घटक को प्रभु छठ घाट पर आने का आमंत्रण
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आसनसोल के प्रख्यात समाज सेवी कृष्णा प्रसाद ने आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानुन और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक से मुलाकात कर उनको ली क्लब द्वारा प्रभु छट घाट पर आने का आमंत्रण दिया । इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल रेलवे डिविजन के डीआरएम परमानंद शर्मा से भी मिलकर उनको भी प्रभु छट घाट पर आने के लिए आमंत्रित किया । विदित हो कि पिछले 44 सालों से प्रभु छठ घाट पर छठ का आयोजन किया जाता रहा है । इस साल का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है । कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह चाहतें हैं कि इस आयोजन में समाज के हर तबके के लोग शामिल हों । इसी क्रम में वह समाज के विशिष्ट हस्तियों को खुद जाकर प्रभु छट घाट पर आने का आमंत्रण दे रहे हैं













