दुर्गापुर बस स्टैंड से एक व्यक्ति से बरामद किया गया 500 ग्राम हेरोईन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : “सूत्र की जानकारी के आधार पर कल शाम कोक ओवन थाना अन्तर्गत दुर्गापुर बस स्टैंड क्षेत्र में छापेमारी की गई और नदिया जिले के छोटो नालदाहा थाने के पलाशि इलाके के शेख मोनिरुल एस नामक एक व्यक्ति की स्वतंत्र गवाह की उपस्थिति में तलाशी ली गई । उसके पास से लगभग 500 ग्राम सफेद पाउडर जिसका अनुमानित मुल्य लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है बरामद किया गया । माना जा रहा है कि यह सफेद पाउडर हेरोइन है । इस पाउडर को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक विशिष्ट मामला शुरू किया जा रहा है और पुलिस हिरासत की प्रार्थना के साथ दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया । बरामद किए गए सामान के स्रोत की जांच की जा रही है।













