वंदे भारत ट्रेन का सीतारामपुर जंक्शन पर हुआ भव्य स्वागत:
1 min read
सीतारामपुर :वंदे भारत पटना हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का सीतारामपुर जंक्सन रेलवे स्टेशन पर आगमन होते ही भारत माता की जय, वंदे मातरम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद से वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया गया। वंदे भारत ट्रेन का सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन पर 10 मिनट का ठहराव था। इस दौरान कुल्टी के विधायक ड अजय पोद्दार विशेष रूप से उपस्थित थे। कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। देश का गौरव वंदे भारत ट्रेन की एक झलक देखने के लिये आम जनता से लेकर भाजपा नेताओं को स्टेशन परिसर में देखा गया । आसनसोल रेल मंडल द्वारा सीतारामपुर स्टेशन परिसर पर भारी सँख्या में आरपीएफ के अधिकारी, जवानों की तैनाती की गई थी । इस दौरान वंदे भारत ट्रेन में डॉ निशिकांत दुबे , प्रदेश भाजपा सदस्य सह आदिकर्ण फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेकानंद भट्टाचार्य, भाजपा आसनसोल लिगल सेल के को कन्वेनर विनोद सिंह सोलंकी, कुल्टी मंडल के मीडिया प्रभारी सह उपाध्यक्ष टिंकु वर्मा, 18 नंबर वार्ड के पार्षद सोनू तुलसियान, दिलीप गुप्ता, कवि सिंह, काजल दास, अध्यक्ष सत्यजित दास, अध्यक्ष मनमोहन राय, जे सेन, आदित्य शर्मा के साथ भारी सँख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। आसनसोल रेलवे मंडल की ओर से सीनियर टीआरडी के साथ रेलवे के कई अधिकारी गण उपस्थित थे। रेलवे की ओर से कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर
सम्मानित किया गया। सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन को मुख्य दरवाज़े से लेकर फुट ओवर ब्रिज को गेंदा फूलों से सजाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े बड़े होंडिग लगाए गये थे। रेलवे की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये देश भक्ति गीतों को सुरताल के साथ साथ नृत्य भी किया गया।












