कुंडू बाड़ी की गणेश पूजा का हुआ समापन:
1 min read

आसनसोल :पूरे देश के साथ साथ आसनसोल में भी धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई गई। विभिन्न क्लबों के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया । ऐसी ही एक घरेलू पूजा का आयोजन आसनसोल के खेजूरतला इलाके में स्थित कुंडू बाड़ी में किया गया। आपको बता दें कि सौरव कुंडू के घर पर सभी रीती रिवाज को मानते हुए बीते कई सालों से कुंडू बाड़ी में गणेश पूजा का आयोजन किया जाता है। इस साल भी गणेश चतुर्थी मनाई गई। 6 दिनों तक भगवान गणेश कुंडू बाड़ी में रहे जहां प्रत्येक दिन प्रसाद की व्यवस्था थी तथा पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना की जाती थी । 6 दिनों के निवास के बाद कुंडू बाड़ी के सभी सदस्यों तथा आसपास के लोगों ने नम आंखों से गणेश जी को विदाई दी और विसर्जन किया गया। इसी उम्मीद और इंतजार के साथ कि अगले साल भगवान गणेश फिर से आएंगे।












