बोरो चार की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष अभियान:
1 min read

आसनसोल :डेंगू की रोकथाम को लेकर आसनसोल नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। निगम की इन कोशिशों को बोरो स्तर के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को सफल बनाया जा रहा है। इसी क्रम में आसनसोल के चार नंबर बोरो वॉर्ड नंबर 41 तथा 42 में घर घर से उन चीजों को उठाने का कार्य किए गया जिन चीज़ों को लोग अपने घरों में यूंही फेंक देते हैं और उनमें जल जमाव होता है और मच्छर पनपते हैं। आज बोरो चार के वीसीओ मोहम्मद हिदायतुल्लाह की मौजूदगी में निर्मल साथी कर्मी पूनम दोलन नंदिनी रेखा मामूनी रुना तथा सुपरवाइजर निर्मल और टिंकू के सहयोग से 41 तथा 42 नंबर वार्डों से लोगों के घरों से पुराने सामानों को इकठ्ठा किया गया। आसनसोल नगर निगम के 41 तथा 42 नंबर वार्ड के रंगनिया पाड़ा और दिलदार नगर इस अभियान को चलाया गया क्योंकि डेंगू के लिहाज से ये दोनो इलाके काफी संवेदनशील माने जा रहे हैं। यही कारण है कि इन दो वार्डों के इन इलाकों में यह अभियान चलाया गया












