जिला शासक के नेतृत्व में डेंगू को लेकर हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज पश्चिम वर्तमान जिला शासक एस पोन्नाबलम के नेतृत्व में जिला शासक दफ्तर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में जिले के विभिन्न बीडियो एसडीओ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के दफ्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे इस बारे में जिला शासक ने बताया कि जिस तरह से जिले के साथ-साथ आसनसोल इलाके में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं उसे लेकर आज एक समीक्षा बैठक की गई और उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया जहां पर डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं उन्होंने बताया कि इसके बाद डेंगू की रोकथाम के लिए हर वह कदम उठाया जाएगा जो जरूरी है












