प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से भाजपा द्वारा मनाया जा रहा है सेवा सप्ताह आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने 41 नंबर वार्ड में चलाया स्वच्छ भारत अभियान:
1 min read

आसनसोल :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से भाजपा की तरफ से पूरे देश में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है इस क्रम में आज आसनसोल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा 41 नंबर वार्ड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता मदन मोहन चौबे उपाध्यक्ष आशा शर्मा महिला मोर्चा की जिला सचिव सविता चौबे नीलू बरनवाल दीपू बरनवाल रूपेश साव अनिल बारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे इन सभी ने मिलकर 41 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों की साथ सफाई की इस मौके पर जिला प्रवक्ता मदन मोहन चौबे ने कहा कि जिस तरह से डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है उसकी रोकथाम के लिए आज स्वच्छ भारत अभियान के तहत 41 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों की साफ-सफाई की गई उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से भाजपा की तरफ से पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इस क्रम में आज भाजपा की तरफ से यह अभियान चलाया गया उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे जिससे लोगों की सेवा हो सके उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों पर चलते हुए भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज के लिए कुछ कर गुजरने को प्रतिज्ञाबद्ध है












