अवैध कोयला कारोबारीयों की चुनौती हुई सच बाराबनी के आमडिहा से अवैध कोयला कारोबार पार्ट 3 की हुई शुरुआत:
1 min read
आसनसोल :केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी द्वारा पिछले कुछ समय से कोयलांचल में कोयले के अवैध तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है इस मामले में अब तक कहीं गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं और जब यह लगने लगा था कि अब शायद कोयला तस्करी का यह अवैध कारोबार शिल्पांचल कोयलांचल में पूरी तरह से बंद हो जाएगा तभी कोयले की अवैध तस्करी का तीसरा चरण शुरू हो गया है सुत्रो की माने तो यह तीसरा चरण बाराबनी के आमडीहा इलाके से शुरू हुआ है इसकी शुरुआत गुरुवार से हुई है गुरुवार को 40 ट्रकों पर अवैध कोयला लादकर तस्करी की गई थी सूत्रों के मुताबिक इस बार कोयला तस्करी के सरगना के रूप में कामता नामक एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कौन है यह कामता और क्या आने वाले समय में इस क्षेत्र में यह व्यक्ति ही अवैध कोयला कारोबार का किंगपिन बनेगा? सूत्रों की माने तो बाराबनी के आमडीहा से अवैध कोयला कारोबार का तीसरा चरण जो शुरू हुआ है उसके लिए अवैध रूप परमिट स्थानीय एक पेट्रोल पंप से जारी किया जा रहा है हर ट्रक पर 90000 रुपए वसूले जा रहे हैं अवैध कारोबार सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है यह अब धनबाद तक फैल चुका है सूत्रों की माने तो झारखंड के कतरास बाघमारा मुगमा तक कोयले के अवैध कारोबार का विस्तार हो चुका है यहां तक की धनबाद से भी अवैध कोयले के ट्रक डीबुडीह चेक पोस्ट के जरिए आसनसोल में प्रवेश कर रहे हैं इसके लिए मैथन से अवैध रूप से परमिट जारी किया जा रहा है कहा जा रहा है कि इस क्षेत्र से कोयले की अवैध तस्करी कर डानकुनी तक भेजा जा रहा है इसमें कई प्रभावशाली व्यक्तियों के सम्मिलित होने की बात भी कहीं जा रही है सूत्रों के माने तो भले ही फिलहाल यह कारोबार अभी बाराबनी के आमडीहा से शुरू हुआ हो लेकिन बहुत जल्द कोयले के यह अवैध कारोबारी इसका विस्तार पांडवेश्वर अंडाल आदि क्षेत्रों में भी करेंगे आपको बता दें कि हाल ही में मीडिया में यह खबरें आई थी जिसमें यह बताया जा रहा था कि कोयले के अवैध कारोबारी कोयले के अवैध कारोबार के तीसरे चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं उन्होंने ईडी सीबीआई सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को भी खुली चुनौती देते हुए यह कहा था कि वह हर कीमत पर इस अवैध कारोबार को शुरू करेंगे और अगर इसको रोकने के लिए किसी ने प्रयास किया तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा इस पर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि कोयला राष्ट्रीय संपत्ति है ऐसे में कोयले की अवैध तस्करी को केंद्र सरकार कभी होने नहीं देगी लेकिन गुरुवार से कोयले की अवैध तस्करी की शुरुआत हो गई इससे यही प्रतीत होता है कि इनको किसी का भी डर नहीं है या फिर इनके सर पर बेहद प्रभावशालियों का हाथ है जिनके संरक्षण में यह सब कुछ हो रहा है सूत्रों की मानें तो भले ही यह काम गुरुवार से शुरू हुआ हो लेकिन यह कम बदस्तुर जारी है और दिन-ब-दिन कोयले से लगे अवेडा ट्रकों की संख्या बढ़ती जा रही है अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है












