वी शिवदासन दासू ने जितेंद्र तिवारी के आसनसोल लौटने को बताया साधारण घटना:
1 min read
आसनसोल :टीएमसी के वरिष्ठ नेता वी शिवदासन दासू ने पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के आसनसोल लौटने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। उनके आने से टीएमसी को कोई नुकसान नहीं होगा और न ही बीजेपी को कोई फायदा होगा । उनका कहना था कि जितेन्द्र तिवारी को अदालत द्वार आसनसोल में प्रवेश से रोका गया था और अब अदालत द्वारा ही उनको आसनसोल में प्रवेश की अनुमति दी गई है इसमें कही कोई राजनीति नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि जितेंद्र तिवारी कोई इतने बड़े नेता नही है जिनके आने जाने से राजनीति में कोई असर पड़े












